फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car collides with e-rickshaw, two children injured

Budaun News: ई-रिक्शा से टकराई कार, दो बच्चे घायल

Tue, 15 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Car collides with e-rickshaw, two children injured
म्याऊं। क्षेत्र के मिर्जापुर अतिराज चौराहे पर तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की टक्कर में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक बच्चे का पैर टूट गया, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेज दिया, जहां से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा निवासी हकीमुद्दीन अपने ई-रिक्शा में दो बच्चों परवान (13) और रिजवान (12) को लेकर भसुंदरा से उसहैत किसी काम से जा रहा था। जब वे मिर्जापुर अतिराज चौराहे पर पहुंचे तो म्याऊं की तरफ से आ रही एक कार चालक ने अचानक रिजोला की तरफ मुड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा से जा टकराई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रिजवान का पैर भी टूट गया, जबकि परवान को भी गंभीर गुम चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed