Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car caught fire while refilling gas in a densely populated area in Budaun

Budaun News: घनी बस्ती के बीच गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मची अफरातफरी; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 25 Oct 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 05:48 PM IST
सार

बदायूं के हजरतपुर कस्बे में शनिवार को सुबह गैस रिफिलिंग के दौरान एक कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग से कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन
car caught fire while refilling gas in a densely populated area in Budaun
कार बनी आग का गोला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर कस्बा में शनिवार को गैस रिफिलिंग करते समय कार में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी बस्ती में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी के रहने वाले झब्बू लाल अपनी इको कार में गैस डलवाने को कस्बा हजरतपुर में शनिवार सुबह आए थे। गैस डालते समय अचानक कार में आग लग गई। चालक कार की आग बुझाने लिए प्रयास करता रहा लेकिन आग लपटों ने उसको पास तक नहीं जाने दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे तैसे आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक कार जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर था पेट्रोल पंप
जिस जगह पर कार में आग लगी वहां बस्ती के साथ ही पेट्रोल पंप भी है। आग की लपटें देख पेट्र्रोल पंप के कर्मचारी भी सतर्क हो गए और उन्होंने आग बुझाने के इंतजाम कर लिए। लेकिन गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं पहुंची और लोगों ने उस पर काबू पा लिया। इसमें कार स्वामी का भारी नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सिलिंडर फटा तो भाग निकले लोग
आग बुझा रहे लोग बाल-बाल बच गए। अचानक सिलिंडर फटा तो लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान झब्बू लाल भी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बुझाने की हिम्मत ही कोई नहीं पा रहा था। फिर लोगों ने रेत, पानी डालकर आग बुझा ली लेकिन कार पूरी तरह से जल गई है। 

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार चल चुकी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अवैध रूप से गैस डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि यदि कहीं अवैध तरीके से गैस की रिफलिंग हो रही है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed