{"_id":"68fd2bcfda676676e709c43c","slug":"car-catches-fire-while-refilling-gas-panic-ensues-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149614-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गैस रिफिल करते समय कार में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गैस रिफिल करते समय कार में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
हजरतपुर में गैस डालते समय लगी आग से जलती कार। संवाद
दातागंज। हजरतपुर में गैस रिफिलिंग करते समय कार में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घनी बस्ती हजरतपुर में गैस रिफिलिंग करने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई होगी, यह लोगों का सवाल है।
गांव चितरी निवासी झब्बू लाल अपनी इको कार में गैस डलवाने के लिए कस्बा हजरतपुर में शनिवार सुबह आठ बजे आए थे। गैस डालते समय अचानक कार में आग लग गई। चालक, आग बुझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन आग की लपटों ने उसको पास तक नहीं जाने दिया। लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। तब तक कार जल चुकी थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
कुछ दूरी पर था पेट्रोल पंप
जिस जगह पर कार में आग लगी वहां बस्ती के साथ ही पेट्रोल पंप भी है। आग की लपटें देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी सतर्क हो गए। उन्होंने आग बुझाने के इंतजाम कर लिए, लेकिन गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सिलिंडर फटा तो भाग निकले लोग
आग बुझा रहे लोग बाल-बाल बच गए। अचानक सिलिंडर फटा तो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान झब्बू लाल भी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बुझाने की हिम्मत ही कोई नहीं जुटा पा रहा था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। अवैध रूप से गैस डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
यदि कहीं अवैध तरीके से गैस की रिफलिंग हो रही है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, एडीएम, प्रशासन