फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car and Magic collide, six people including a police inspector injured

Budaun News: कार और मैजिक में भिड़ंत, दरोगा समेत छह घायल

Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car and Magic collide, six people including a police inspector injured
घायल सोहनपाल। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव वैन में ईंट-भट्ठे के पास आमने-सामने हुई मैजिक और कार की टक्कर में दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां नाजुक हालत देख दरोगा को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घायल दरोगा थाना इस्लामनगर में तैनात हैं।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। नगर के विद्युत उपकेंद्र चौराहे से एक टाटा मैजिक सवारियां भरकर बदायूं जा रही थी। हाईवे पर स्थित वैन गांव के ईंट भट्ठे के पास टाटा मैजिक की विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार में सवार दरोगा विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा टाटा मैजिक में सवार नरेश चंद्र माहेश्वरी, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक निवासी सोहनपाल, उनकी पुत्री मीना देवी पत्नी रघुवीर, अबी, उमेश घायल हो गए। हाईवे पर दुर्घटना होने के बाद घायलों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल दरोगा विनोद कुमार समेत सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सिर में चोट होने के कारण दरोगा विनोद कुमार को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा मैजिक और कार दोनों ही तेज रफ्तार में थे।

घायल सोहनपाल। संवाद

घायल सोहनपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed