फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car and bike collide on highway, mother and son die

Budaun News: हाईवे पर कार और बाइक में भिड़त, मां-बेटे की गई जान

Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collide on highway, mother and son die
अंकुल।फाइल फोटो
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित बीआर कोल्ड स्टोरेज के पास बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की तीन वर्ष की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पीएम कराया। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी अंकुल सिंह (25) पुत्र अरविंद सिंह अपनी मां बबली देवी (50) और तीन वर्षीय पुत्री दिब्बू के साथ दवा लेने के लिए बाइक से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित बीआर कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर आई पुलिस और एंबुलेंस से सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने अंकुल सिंह को देख कर मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी मां बबली देवी और बेटी दिब्बू को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल हुई मां बबली को इलाज के लिए सैफई मेडिकल काॅलेज के लिए भेजा गया था। जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed