{"_id":"5e7274b98ebc3e7754390db0","slug":"car-accident-badaun-news-bly4000293198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलचौरा के पास खाई में पलटी कार, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलचौरा के पास खाई में पलटी कार, आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार देर रात अलापुर रोड स्थित कुलचौरा के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और उसमें आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को शीशा तोड़कर निकाल लिया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिनावर कस्बा निवासी अनिल बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी ईको गाड़ी लेकर अलापुर की ओर से शहर की ओर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक उस समय अनिल शराब के नशे में था, जिससे कुलचौरा के नजदीक पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गई। उसी समय पीछे से आ रहे लोगों ने तुरंत मंडी चौकी इंचार्ज ओमपाल सिंह को सूचना दे दी। बताते हैं कि चौकी इंचार्ज उस समय कुलचौरा के नजदीक गश्त करते पहुंच रहे थे। जिससे वह समय पर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों की मदद से गाड़ी का शीशा तोड़कर चालक अनिल को बाहर निकाल लिया। तब तक गाड़ी में आग लग गई। इससे चालक को काफी चोटें आई हैं लेकिन गाड़ी धू-धू करके जल गई। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दमकल को बुलाकर आग बुझा ली गई है।