फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Capital became the mother Siddhidatri old banquet held

मां सिद्धिदात्री पूजी गईं, कन्या भोज कराया

Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Capital became the mother Siddhidatri old banquet held
मां
 मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को भक्तों ने नवरात्र का परायण किया। यज्ञ-हवन के साथ कन्याओं को भोज कराकर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। आखिरी दिन भी खूब भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कुछ लोगों ने घरों में ही कन्या भोज कराया तो तमाम लोगों ने मंदिर पहुंचकर यह पुण्य कमाया। देहात क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। 
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में भोर से ही आस्था का माहौल बनने लगा। देवी को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। कन्या-बरुआ भोज के साथ ही उनको उपहार भी भेंट किए गए। कन्या पूजा का यह बड़ा धार्मिक आयोजन है। जगह-जगह चना और हलवा के प्रसाद का वितरण भी किया गया। 
विज्ञापन

घरों में घट, देवी प्रतिमाएं और चित्र स्थापित कर पूरे नवरात्र पूजा-अर्चना करने के बाद नवमी को विसर्जन किया गया। विधि-विधान से पंडितों से पूजा अर्चना कराई और यज्ञ के बाद पूर्णाहुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगों से बचाता है यह माहौल
नवरात्र में अधिक से अधिक फलों का सेवन, उपवास और हवन-पूजन रोगों से बचने के लिए भी हैं। इस संबंध में पंडित गिरीश का मानना है कि हिंदू धर्म गुरुओं ने ऐसी अवधारणा से व्रत और त्योहार बनाए हैं जो स्वास्थ्य विज्ञान की कसौटी पर खरे उतरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed