{"_id":"6640007f128747c7870a3ad4","slug":"canter-collides-with-a-pole-power-cut-in-30-villages-badaun-news-c-123-1-sbly1035-118543-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंभे से कैंटर टकराया, 30 गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंभे से कैंटर टकराया, 30 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन
उझानी। बाइपास पर डिग्री कॉलेज के सामने शनिवार तड़के करीब चार बजे कैंटर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे पोल और बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। लाइन से जुड़े 30 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
कैंटर बाइपास के रास्ते बदायूं की ओर जा रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि उस वक्त उसे नींद की झपकी आ गई थी। बिजली कर्मियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता (जेई) श्यामवीर ने भी कैंटर चालक से जानकारी की। उन्होंने मौके पर पुलिस कर्मियों को बुलाकर कैंटर समेत उसके चालक को पुलिस के हवाले किया। जेई के मुताबिक अब्दुल्लागंज, रिसौली, कछला और लहुआ-बरसुआ फीडर के 30 गांवों की बिजली सप्लाई जुड़ी है। तड़के चार बजे से दोपहर तक सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
पूर्वाह्न में बिजली कर्मियों ने कछला, लहुआ और रिसौली फीडर से जुड़े गांवों की सप्लाई शुरू करने के लिए काम शुरू कर दिया। दो बजे तीनों फीडर की सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन अब्दुल्लागंज फीडर के पांच-छह गांव शाम तक प्रभावित रहे। जेई का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है।