{"_id":"576d6ecd4f1c1bd532b48c2d","slug":"candidates-car-upturned-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों की कार पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों की कार पलटी, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग के लिए कानपुर से आ रहे थे
मंशा नगला के पास हादसा, चार लोग घायल भी हुए
बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग कराने आ रहे अभ्यर्थियों की वैगनआर कार उसावां थाना क्षेत्र के गांव मंशा नगला के पास पलट गई। हादसे में कानपुर की एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही महिला का शव अपने साथ ले गए।
कानपुर के थाना नौबस्ता के गांव घाटमपुर की निवासी विनीत कुमार अपनी पत्नी प्रियंका, बहन विनीता, मोहल्ले के ही संदीप और संदीप की पत्नी आशा के साथ शुक्रवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में हो रही काउंसलिंग में हिस्सा लेने आ रहे थे। सभी लोग वैगनआर कार में सवार थे। इनकी कार उसावां थाना क्षेत्र के गांव मंशा नगला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विनीता (25) की मौके पर मौत हो गई। विनीत, प्रियंका, संदीप और आशा घायल हो गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर वीरेश शुक्ला ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। विनीता के परिवार वाले शव को बिना पोस्टमार्टम के ही कानपुर ले गए। वैगनआर कार फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज चल रहा है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पटेल मार्केट के पास गुरुवार रात हुआ हादसा
बदायूं। बरेली रोड पर शहर के पटेल मार्केट के पास गुरवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से महीपाल नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूसाझाग थाने के गांव गुलडिय़ा निवासी महीपाल (20) पुत्र छविराम गुरुवार को बदायूं आया था। गांव वापस जाने के लिए वह दातागंज तिराहे स्टैंड की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते में पटेल मार्केट के पास किसी अज्ञात वाहन ने महीपाल को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।