फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Camps will be set up for water tax recovery

Budaun News: जलकर वसूली के लिए लगाए जाएंगे शिविर

Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Camps will be set up for water tax recovery
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन का पेयजल व्यवस्था सुधारने के साथ टैक्स वसूली पर भी जोर है। टैक्स वसूली के लिए शहर में शिविर लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इन कर्मचारियों को बकायेदारों के यहां भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं शहर की जनसंख्या करीब ढाई लाख है और नगर पालिका क्षेत्र के दुकानदारों, घरों, प्रतिष्ठानों आदि पर करीब 10 करोड़ रुपये का कर बकाया है। निकाय चुनाव से पहले ईओ दीप वाष्र्णेय ने टैक्स वसूली अभियान शुरू किया था। तमाम दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन निकाय चुनाव का माहौल गरमाया गया था। कुछ व्यापारियों ने टैक्स वसूली का विरोध भी किया था।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका प्रशासन ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। बताते हैं कि अब तक नगर पालिका की ओर से छह कर्मचारी टैक्स वसूली कर रहे थे, लेकिन अब अलग-अलग स्थानों पर तैनात सात और कर्मचारियों को टैक्स वसूली पर लगा दिया है। पालिका प्रशासन के मुताबिक जल्द ही शहर में शिविर लगाकर कर वसूला जाएगा। उपभोक्ताओं को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में टैक्स वसूली नहीं हो पा रही है। इससे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 13 कर दी गई है। अब शिविर लगाकर टैक्स वसूली कराई जाएगी। जल्द ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। - फात्मा रजा, अध्यक्ष नगर पालिका बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed