{"_id":"68925e64aa5dce6ca40adf83","slug":"camps-will-be-organized-in-municipal-and-nagar-panchayat-offices-for-pm-surya-ghar-yojana-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144571-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीएम सूर्य घर योजना के लिए पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों में लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीएम सूर्य घर योजना के लिए पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों में लगेंगे कैंप
विज्ञापन
बदायूं। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों में कैंप लगाए जाएंगे। यह निर्देश कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान डीएम अवनीश राय ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीने तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका को 20 व नगर पंचायत को दस आवेदन प्रतिदिन कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि पीएम सूर्य घर सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लग जाने से प्रत्येक आवेदक को बिजली की खपत में दो तिहाई की बचत होगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में सहयोग करें। बिजली की बचत के लिए अपने घरों, प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर सोलर रूफटॉप लगवाएं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली की व्यवस्था है। साथ ही एक किलोवाट के कनेक्शन पर 45 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। दो किलोवाट पर 90 हजार अनुदान दिया जा रहा है। सोलर पैनलों की कार्य क्षमता अवधि लगभग 25 वर्ष की होती है। कैंपों में पहुंचकर योजना का लाभ लिया जा सकता है।