फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Campaign will be launched against those who do not pay road tax

Budaun News: रोड टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 12 Jun 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 12 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched against those who do not pay road tax
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से बकाया जमा न करने वालों के विरुद्ध एक अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत बकायेदार वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस का जवाब न देने पर आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में रोड टैक्स जमा करने को लेकर तमाम वाहन मालिक संवेदनशील नहीं हैं। जब वाहन का चालान कटता है तो रोड टैक्स याद आता है। इस समय चार हजार से ज्यादा वाहनों पर करीब आठ करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग काफी समय से रोड टैक्स जमा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसे बकायेदारों संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। हालांकि कार्यालय स्तर पर एक अभियान शुरू कर दिया गया है। करीब 1500 वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं और 524 आरसी जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तरह से चलेगा अभियान
- यह अभियान तीन तरह से चलेगा। पहले चरण में वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा। दूसरे चरण में आरसी जारी होगी। तीसरे चरण में वाहनों की चेकिंग होगी। आरसी के आधार पर राजस्व विभाग वाहन मालिकों से वसूली करेगा।


- रोड टैक्स जमा न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ एक अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।- अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed