{"_id":"575b01af4f1c1b9c0c9c5750","slug":"camp-will-take-will-rally-seminar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगेंगे रक्तदान शिविर, होंगी गोष्ठी-रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगेंगे रक्तदान शिविर, होंगी गोष्ठी-रैली
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विश्व रक्तदान दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस के छात्रों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 14 जून को गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वेच्छा से रक्तदान शिविर आयोजित कर जिले में जनसामान्य को प्रेरित किया जाएगा। शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।
डीएम ने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठककर विश्व रक्तदाता दिवस मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर माह प्रत्येक डिग्री कॉलेज और एनएसएस के माध्यम से पांच यूनिट ब्लड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। स्वेच्छा से ब्लड देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। ब्लड व्यवस्था प्रभारी डॉ. हरपाल सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि फिलहाल 28 यूनिट ब्लड उपलब्ध है, जिसमें प्लस एबी निगेटिव और ए निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड की उपलब्धता के लिए युवा वर्ग की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. एके गुप्ता, डीडीओ संतोष कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डिग्री कॉलेजों के छात्रों पर जताया भरोसा
डीएम ने सभी डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों और प्राईवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों, एनएसएस, एनसीसी के शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर हर माह ब्लड की उपलब्धता चार्ट तैयार कर उन्हें अवगत कराने को कहा। इस तरह चिकित्सालयों में ब्लड की कोई कमी नही रहेगी। ब्लड देने वाले युवाओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्तदान दिवस का हो प्रचार-प्रसार
सीडीओ ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस पर गोष्ठियां आयोजित की जाएं और रैली निकालकर जन सामान्य को प्रेरित भी किया जाए। प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगवाई जाएं।
अमर उजाला फाउंडेशन 14 को लगाया रक्तदान कैंप
14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के रक्त संग्रह विभाग में रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन हर वर्ष इस खास दिवस को महत्व देता है। इस बार भी अमर उजाला ने तय किया है कि कैंप के लिए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी करेंगे। इसके साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और जागरूक युवा कार्यक्रम में शिरकत कर स्वेच्छा से रक्तदान करने के साथ लोगों को महादान के लिए प्रेरित भी करेंगे।