फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cameras will be installed at Kachla Ghat, police personnel will keep an eye from the watch tower

Budaun News: कछला घाट पर लगेंगे कैमरे, वॉच टॉवर से पुलिस कर्मी रखेंगे नजर

Sun, 07 Jul 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed at Kachla Ghat, police personnel will keep an eye from the watch tower
कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों के अनुरूप सुविधाएं कराने को निरीक्षण करते डीएम समेत पुलिस अफसर। स्रो
उझानी/ कछला। कछला घाट पर कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। वॉट टॉवर पर पुलिस तैनात रहेगी। पल-पल की खबर लेने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। रविवार पूर्वाह्न में डीएम मनोज कुमार सिंह और एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने कछला गंगाघाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने अफसरों में एसडीएम सदर एसपी वर्मा और कछला नगर पंचायत के ईओ अब्दुल शबूर समेत चेयरमैन जगदीश सिंह से हालात के बारे में जानकारी की। नाविकों और दुकानदारों से जरूरी इंतजामों पर चर्चा की। डीएम अधीनस्थों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी इंतजाम पूरे हो जाने चाहिए। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाके में नजर रखने के लिए रोशनी के अच्छे इंतजाम होने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे भी लगें। वॉच टॉवर पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दूर तक हालात पर नजर रखी जाए। गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश सिंह ने व्यवस्थाएं पूरी कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराने पर जोर दिया। पुलिस व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी समेत जिले के अफसरों ने सड़क मार्ग से घाट तक स्थिति पर भी गौर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर स्नान करने पर रोक
डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पिछले साल कांवड़ मेला की स्थिति को लेकर भी लोगों से जानकारी की। पिछले साल कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर कांवड़ियों की आवाजाही पर रोक थी। इस बार भी उस तरफ का इलाका सील कर दिया जाएगा। किसी को भी उस ओर स्नान के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल पुलिस ने उस तरफ बैरिकेडिंग कराके मुख्य रास्ता भी बंद कर दिया था।

सड़क और उसके आसपास न रहें गड्ढे
कांवड़ियों को जिस रूट से यात्रा करनी है, उसकी स्थिति पर भी अफसरों ने गौर किया। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के आसपास की पुलियों पर भी नजर दौड़ाई। बदायूं बाईपास भी अफसर रुके। अधीनस्थों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क पर गड्ढे भर दिए जाएं। सड़क किनारे जहां भी मिट्टी धंस गई हो उसे भी दुरुस्त करा दिया जाए।


कछला गंगाघाट की स्थिति पर गौर करने के लिए वह एसएसपी और अन्य अफसरों के साथ मौके पर गए थे। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। घाट समेत कांवड़ियों का रूट उनके अनुरूप होगा। व्यवस्थाएं जल्द ही पूरी हो जाएगीं। - मनोज कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed