फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Calling his wife and said - death is calling me, then he was cut off from the train and gave his life

पत्नी से फोन करके बोला- बुला रही है मौत, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Calling his wife and said - death is calling me, then he was cut off from the train and gave his life
नितिन मिश्रा फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
फोटो-1
विज्ञापन

पत्नी से फोन करके बोला- बुला रही है मौत, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
- स्कूल के गार्ड ने घोंचा घाट के नजदीक रेलवे लाइन पर की आत्महत्या, किनारे खड़ी मिली बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर घोंचा घाट के नजदीक एक निजी स्कूल के गार्ड नितिन मिश्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उससे पहले नितिन मिश्रा ने पत्नी को फोन करके कहा कि उसे मौत बुला रही है। पत्नी कुछ समझ पाती इससे पहले युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे लाइन किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारा नगर निवासी 35 वर्षीय नितिन मिश्रा पुत्र हरसरन मिश्रा खेड़ा नवादा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में गार्ड थे। वह रात को स्कूल में ड्यूटी करते थे और सुबह अपने घर चले जाते थे। रविवार सुबह वह घर नहीं पहुंचे। उन्होंने पत्नी को फोन करके बताया कि वह घर नहीं आएंगे, आज उन्हें उनकी मौत बुला रही है। यह सुनकर पत्नी घबरा गई। उसने यह पूछने की कोशिश भी की कि वह इस समय कहां हैं लेकिन नितिन ने कुछ नहीं बताया और फोन बंद कर दिया। उसके बाद परिवार वाले नितिन मिश्रा को तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

पत्नी ने रिश्तेदारों को नितिन की तलाश में लगा दिया। इसी दौरान सूचना मिली कि नितिन मिश्रा ने घोंचा घाट के नजदीक ट्रेन से कटकर जान दे दी है। बताते हैं कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे कासगंज से बरेली ट्रेन जा रही थी। नितिन घोंचा घाट के नजदीक बाइक लेकर पहुंचे। उन्होंने रेलवे लाइन किनारे बाइक खड़ी कर दी और ट्रेन के आगे लेट गए। जिससे उनकी मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नितिन के दो बेटियां हैं। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घोंचा घाट के नजदीक एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसकी बाइक रेलवे लाइन किनारे खड़ी मिली, इससे लग रहा है कि वह बाइक से पहुंचा था और ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता किया जा रहा है।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed