फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Call to save water forest on world environment day

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम

Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Call to save water forest on world environment day
वजीरगंज में पौधरोपण करते सदर विधायक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले भर में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल, कॉलेजों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधरोपण को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें पौधों से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत वजीरगंज के प्राचीन व ऐतिहासिक माता मंगला देवी मंदिर में पौधारोपण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पंचतत्व फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रहा है। पंच तत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने कहा कि माता मंगला देवी मंदिर को पहले जैसा हराभरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन उमर कुरैशी मौजूद रहे। वहीं नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता और पौधरोपण किया गया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आज के दिन हम सभी उपस्थित युवा कार्यकर्ता यह शपथ लें कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर एक पौधा लगाएगा व उसका पालन पोषण भी करेगा। वहीं विधायक ने कृषि विज्ञान केंद्र में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, संरक्षक धूमसिंह मौजूद रहे। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता के नेतृत्व ने पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष खालिद, हामिद अली खान राजपूत ने पौधा रोपण पर प्रकाश डाला, कहा कि प्रकृति हमारा जीवन है, इसके बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।
म्याऊं। जेएस कॉलेज उनौला में विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं व शिक्षक ने पौधा रोपण किया। प्रबंधक नरेेंद्र कुमार यादव व डायरेक्टर विकास यादव ने छात्र छात्राओं पौधा रोपण किया। इस मौके पर डॉ. अंशुमान, प्रिया पाल आदि मौजूद रही।
मुजरिया। पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में पौधरोपण किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सपत्नीक के पौधे लगाकर पर्यवारण बचाव का संदेश दिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक अजीत कुमार, देवेंद्र सिंह, महेश मौजूद रहे।
सैदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर केके कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अनवर अली खान ने, सैयद गालिब अली तालिब अली इंटर कॉलेज में प्रबंधक सैयद फतेह अली ने, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर फिरासत हुसैन ने पौधेरोपण किया। डॉ. विकास, डॉ. शरदुल पाठक, डॉ. इमरान मिर्जा मौजूद रहे। वजीरगंज थाना अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने थाना परिसर में पौधारोपण किया। इसके अलावा ग्राम रहेड़िया में शोभाराम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनेक पाल सिंह ने पौधरोपण किया।

मूसाझाग। थाने में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर में नीम, पीपल, आम आदि के पौधे रोपे गए और थाना प्रभारी ने इन पौधों से होने वाले फायदे भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed