फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By twisting the hand of the SSO, the MLA said - your community has ruined the country

एसएसओ का हाथ मरोड़कर विधायक बोले-तुम्हारी बिरादरी ने देश बर्बाद कर दिया

Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
By twisting the hand of the SSO, the MLA said - your community has ruined the country
बिसौली कोतवाली में तहरीर देते एसएसओ अभिषेक मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अभिषेक मिश्रा ने सपा विधायक आशुतोष मौर्या पर मारपीट और गालीगलौज के अलावा कई आरोप लगाए हैं। अभिषेक का आरोप है कि सपा विधायक ने गाड़ी से उतरते ही गालीगलौज शुरू कर दी थी। कहा तुम्हारी बिरादरी ने देश को बर्बाद कर दिया और यहां तुम मिल गए।
विज्ञापन

एसएसओ अभिषेक मिश्रा के मुताबिक ये मामला बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे का है। उस दौरान वह विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद थे। तभी बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्या अपनी गाड़ी से कई लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने गाड़ी से उतरते ही गालीगलौज शुरू कर दी। बोले -यहां कौन ड्यूटी पर है। इस पर वह तुरंत गाड़ी के नजदीक पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं यहां एसएसओ हूं। इस पर विधायक ने जोर से गाड़ी का गेट खोला, जो उनकी कमर में लगा। गाड़ी से उतरते ही बोले कि तेरा नाम क्या है। एसएसओ ने कहा कि मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। इस पर विधायक ने कहा कि तुम्हारी बिरादरी ने ही देश को बर्बाद कर दिया है और यहां भी इसी बिरादरी का मिला। विधायक ने रोस्टर दिखाने को कहा और बिजली न आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि बिजली की समस्या ऊपर से है। बिजली आती है तो वह तुरंत सप्लाई देते हैं। विधायक उन्हें कमरे में ले गए और उनका हाथ मरोड़कर मारपीट शुरू कर दी। संविदाकर्मी प्रभुदयाल ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्हें भी गालीगलौज की गई। बोले इसका मोबाइल छीनो। आरोप है कि विधायक का ड्राइवर और अन्य लोग नशे में थे। उन्होंने उपकेंद्र में रखे दस्तावेज फाड़ दिए। फिर धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र
बदायूं। बृहस्पतिवार रात बिसौली विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ से मारपीट और गालीगलौज करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। एसएसपी ने रात में हुई घटना का पूरा जिक्र किया है। बताते हैं कि इस पत्र में लिखा गया है कि एसएसओ अभिषेक मिश्रा की ओर से बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभिषेक के मुताबिक विधायक विद्युत उपकेंद्र आए और उन्होंने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कटाक्ष किया। इस संबंध में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि रात हुई घटना और दर्ज की गई एफआईआर के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को सूचना बतौर पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर जाएंगे विधायक तो अवगत कराएंगे गनर
बदायूं। एसएसओ से मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या को दो गनर दिए गए हैं। वैसे तो विधायक के कहीं आने-जाने पर पाबंदी नहीं है लेकिन उनके बाहर जाने पर पुलिस की नजर जरूर रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक विधायक की सुरक्षा में लगाए गए गनर बाहर जाने पर पुलिस लाइन में इसकी सूचना देंगे। गनर को आदेश दिया गया है कि वह विधायक के बाहर जाने पर उसके बारे में अवगत कराएंगे। गनर को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed