फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By-election: 62.46 percent voting in five gram panchayats

उपचुनाव : पांच ग्राम पंचायतों में 62.46 फीसदी मतदान

Wed, 19 Feb 2025 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
By-election: 62.46 percent voting in five gram panchayats
प्राथमिक विद्यालय कमालपुर बूथ पर लगी मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद
बदायूं। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ। पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 21 प्रत्याशी मैदान रहे। शाम होते होते 21 प्रत्याशियों का भविष्य मत पेटिकाओं में कैद हो गया। 21 फरवरी को मतगणना के बाद तय होगा कि किसके सिर ताज सजेगा।
विज्ञापन


जनपद में पंचायत उपचुनाव को लेकर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। जनपद के पांच ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत में उपचुनाव के तहत मतदान कराया गया। उपचुनाव ब्लॉक अंबियापुर की ग्राम पंचायत बेरमाई खुर्द और इस्लामनगर की ग्राम पंचायत फिरोजपुर गुमराह, कादरचौक की ग्राम पंचायत पसेई, दहगवां की ग्राम पंचायत कमालपुर जल्लू नगर, बिसौली की ग्राम पंचायत चंदपूरा में हुआ।
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचों ग्राम पंचायत में सुबह नौ बजे तक 13.12 प्रतिशत, 11 बजे तक 29.99 प्रतिशत, एक बजे तक 43.82 प्रतिशत, तीन बजे तक 56.19 प्रतिशत और पांच बजे तक कुल 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें ब्लॉक अंबियापुर की ग्राम पंचायत बैरमई खुद में 1528 वोटर हैं, जिसमें 458 पुरुष और 407 महिलाओं ने वोट डालकर 56.61 प्रतिशत मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दहगवां के गांव कमालपुर जल्लूनगर में 1363 वोटर हैं, जिसमें 609 पुरुष और 492 महिलाओं ने वोट कर 80.78 प्रतिशत मतदान किया। इस्लामनगर की ग्राम पंचायत फिरोजपुर गुमराह में 1202 वोटर हैं, इनमें से 367 पुरुष और 359 महिलाओं ने वोट डालकर 60.4 प्रतिशत मतदान किया है। कादरचौक की ग्राम पंचायत पसेई में 1654 वोटर हैं, इसमें से 541 पुरुष तथा 425 महिलाओं ने वोट डालकर 58.40 प्रतिशत मतदान किया।
बिसौली की ग्राम पंचायत चंदपुरा में 2151 वोटर हैं, जिसमें से 685 पुरुष व 590 महिलाओं ने वोट डालकर 59.27 प्रतिशत मतदान किया। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियां ब्लॉकों पर जमा करा दीं। 21 फरवरी को मतगणना होगी।




इन प्रत्याशियों के पक्ष में हुआ मतदान
अंबियापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमई खुर्द में चार प्रत्याशियों धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सोनू, बहोरन, नितिन कुमार हैं। वहीं इस्लामनगर की फिरोजपुर गुमराह ग्राम पंचायत पर कन्यावती पत्नी सोनू, संगीता सिंह पत्नी सौरभ मैदान में हैं। कादरचौक की ग्राम पंचायत पसेई को तपन कुमार, सौरभ यादव मैदान में हैं। दहगवां के कमालपुर जल्लू नगर से ललतेश कुमारी, सुनीता मैदान में हैं। बिसौली की चंदपुरा से मीरा, रेखा, योगेश पाल, इज्जत अली, महावीर, अफजाल, देववती मैदान में हैं, जिनका भविष्य पेटियों में कैद हो गया है।

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर बूथ पर लगी मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर बूथ पर लगी मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर बूथ पर लगी मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद

प्राथमिक विद्यालय कमालपुर बूथ पर लगी मतदाताओं की लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed