फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By bullion traders on dharna

सराफा व्यापारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2016 11:10 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
By bullion traders on dharna
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से ज्यादा धनराशि पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में चल रहा सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन जारी रहा। सर्राफा व्यापारियों ने हलवाई चौक पर एकत्रित होकर दिनभर धरना दिया। साथ ही प्रदर्शन भी किया। सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार पर उन लोगों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया। सराफा व्यापारियों इस हड़ताल से गुरुवार को 10 करोड़ और अब तक करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन दौरान बदायूं सराफा एसोसिएशन के सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल एक्साइज को तमाम शक्तियां देने की वजह से उन लोगों का कारोबार चौपट हो जाएगा। कहा कि सोने की पकाई सरकारी संस्था से करवाने की बाध्यता लगाई गई है, जबकि प्रदेश में सोना पकाने वाले कोई सरकारी फैक्ट्री नहीं है। ऐसे कई ऐसे कानून लगाए गए हैं, जिससे सराफा व्यापारियों का शोषण किया गया। इस मौके पर महामंत्री शरद रस्तोगी और कोषाध्ध्यक्ष अरविंद वैश्य के साथ तमाम सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में फैला सराफा व्यापारियों का आंदोलन
बिसौली। उत्पाद शुल्क के विरोध में बृहस्पतिवार को भी नगर का सराफा मार्केट पूर्णतया बंद रहा। व्यापारियों ने बीच कुआं पर धरना-प्रर्दशन दिया और ऐलान किया कि उत्पाद शुल्क की वापसी नहीं होने तक आंदोलन अनिश्चित कालीन के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिशसन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता सर्राफ ने कहा कि केंद्र सरकार को सोने चांदी के आभूषण से लगा उत्पाद शुल्क वापस लेना होगा और हमारी मांगे मानने को बाध्य होना पड़ेगा।। राम रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, संजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गौरव गोपाल, नितिन, अर्जुन रस्तोगी, प्रवीन अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, दीपक, सौरभ गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
बिल्सी। केंद्र सरकार द्वारा बजट में सराफा व्यवसाय पर आरोपित एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दूसरे दिन भी इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसियेशन के आह्वान पर नगर का सभी सर्राफा व्यवसाय बंद रहा। व्यापारी नीरज माहेश्वरी ने बताया चार मार्च को भी सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगें।

सहसवान। उत्पादन शुल्क को लेकर आल इंडिया सराफा एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें दूसरे दिन भी बंद रखीं। बुधवार से तीन दिवसीय बंद का आह्वान पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed