फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bussinesman death

व्यापारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
bussinesman death
रुदायन। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन कस्बा निवासी एक चक्की-स्पेलर मालिक की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह उनके ही ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। स्पेलर मालिक शनिवार शाम से लापता थे। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और कस्बे के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कस्बा रुदायन के वार्ड नंबर नौ निवासी मनोज कुमार उर्फ अनिल कुमार गुप्ता (45) पुत्र हरिओम गुप्ता चक्की स्पेलर चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक मनोज कुमार शनिवार शाम अचानक बिना कुछ बताए कहीं चले गए। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह बेटा अभय उन्हें तलाश करता हुआ गंदरौली रोड स्थित अपने खेत पर पहुंचा। जहां ट्यूबवेल के नजदीक मनोज कुमार का शव पड़ा था। उनके सिर में गोली लगी थी। एक हाथ में तमंचा था। अभय की सूचना पर इस्लामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी ली। बेटे अभय ने बताया कि उसकी मां की मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी है। उसने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। उसने आत्महत्या मानते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मनोज कुमार के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

इधर, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पूरी जांच पड़ताल की। उनकी जेब से चार कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने ब्लड सैंपल, आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ से करते थे काम, सीधे हाथ में मिला तमंचा
मनोज कुमार उर्फ अनिल कुमार गुप्ता की मौत के मामले में मौके पर मिले साक्ष्य और स्थानीय लोग हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि मनोज कुमार बाएं हाथ से काम करते थे। उनके सीधे हाथ में तमंचा मिला है। यही नहीं उन्हें गोली बाईं तरफ से लगी है। लोगों का कहना है कि ऐसे में उनके सीधे हाथ में तमंचा कैसे पहुंच गया। फिर गोली लगने के दौरान तमंचा हाथ से छूटा क्यों नहीं। ये भी एक बड़ा सवाल है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

रुदायन कस्बे में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। उसके बेटे ने भी आत्महत्या मानते हुए तहरीर दी है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। - अनिरूद्घ सिंह, सीओ बिल्सी

घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद

घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : BADAUN

मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो। संवाद

मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed