{"_id":"591ef7814f1c1b8523f22c15","slug":"business-closed-in-protest-against-the-incident-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की घटना के विरोध में बंद रहा सराफा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की घटना के विरोध में बंद रहा सराफा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बंद दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने प्रशासन से कहा, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए
मथुरा में दुकान के अंदर घुसकर दो सराफा व्यापारियों की हत्या कर करोड़ों रुपये का सोना लूट लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में सराफा बाजार बंद रहा। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। इस दौरान सराफा व्यापारियों ने दुकानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग जिला प्रशासन से की। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य ने कहा कि मथुरा की घटना से सारे सराफा व्यापारी असुरक्षित हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करे।
उझानी। नगर में भी सराफा कारोबार बंद रहा। मृत सराफा व्यापारियों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में सड़कों पर उतरे सराफा कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में व्यापारी शुक्रवार सुबह घंटाघर चौराहे पर इकट्ठे हुए। सराफा व्यापारियों ने मथुरा कांड में पुलिस प्रशासन की जमकर आलोचना की। कहा कि घटना को चार दिन गुजर चुके हैं लेकिन पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
प्रदेश सरकार के विरोध में हड़ताल पर रहे सराफा व्यापारियों को समर्थन देने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी चौराहे पर पहुंचे। व्यापारियों ने घंटाघर चौराहे पर पुलिस पिकेट नहीं लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को सराफा व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृत सराफा व्यापारियों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर महामंत्री आलोक अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अवनीश गोयल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, पवनीश गोयल, मनीष गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, आदर्श वार्ष्णेय, संजीव गोयल, अखिलेश गोयल और अंकुर गोयल मौजूद थे।