फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   business

दिवाली का स्वागत : इलेक्ट्रॉनिक और व्हीकल मार्केट में बुकिंग तेज

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
business
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली में अब चंद दिन ही बाकी हैं, इससे पहले बाजार सज गए हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण लोगों के पास धन की कमी का असर बाजार पर दिखा था। इस वर्ष हालात सामान्य हैं। चार नवंबर को दिवाली है। इससे पहले धनतेरस और छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस और दिवाली के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने वाहनों के साथ एलईडी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि की बुकिंग कर दी है।
विज्ञापन

दिवाली से पहले शहर समेत जिले भर में वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं। दोपहिया वाहनों की खरीद हो या फिर एलईडी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि की खरीद कई बड़े शोरूम छूट के साथ उपहार भी दे रहे हैं। व्यापारी वर्ग को इस बार दिवाली से काफी उम्मीद है। ऑटो मोबाइल्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल बाजार कारोबार से जुड़े व्यापारी काफी खुश हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना और लॉकडाउन की मार के बाद इस वर्ष बाजार को रफ्तार मिली है। ऑटो मोबाइल्स व्यापारी अनमोल गुप्ता, अनिल गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सार्थक अरोरा, वरुण आहूजा आदि का कहना है कि इस बार कंपनियां भी ग्राहकों को कई तरह की छूट दे रहीं हैं। धनतेरस और दिवाली के लिए काफी बुकिंग की हैं।
विज्ञापन

-
यह बोले व्यापारी
दिवाली और धनतेरस के लिए 2212 से ज्यादा बाइक की बुकिंग हो चुकी है। काफी संख्या में लोग बाइक की डिलीवरी ले भी चुके हैं और कई धनतेरस, दिवाली पर डिलीवरी लेंगे। बुकिंग अब भी चल रही है। ग्राहकों के लिए कई छूट के साथ आकर्षक उपहार भी रखे गए हें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनमोल गुप्ता, ऑटो मोबाइल्स व्यापारी
-
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार काफी अच्छा है। धनतेरस और दिवाली के लिए काफी संख्या में लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बुकिंग करा रहे हैं। दिवाली पर खरीद करने वालों के लिए कई आकर्षक उपहार के साथ ईएमआई की सुविधा भी है।
-सार्थक अरोरा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
-
इन दिनों बुलेट बाइक युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। कंपनी की ओर से आकर्षक उपहार रखे गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोपहिया वाहनों के बाजार में ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं। दरअसल, पिछले वर्ष कोरोना काल में लोगों के पास धन की कमी का भी बाजार पर असर था।

-अनिल गुप्ता, ऑटो मोबाइल्स व्यापारी
-
दिवाली नजदीक आने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। काफी संख्या में लोगों ने अभी से खरीद शुरू कर दी है इसके अलावा काफी संख्या में लोग धनतेरस और दिवाली के लिए एलईडी, वॉशिंग मशीन, फ्रि, एसी आदि की बुकिंग करा रहे हैं। कई आकर्षक उपहार भी हैं।
-वरुण आहूजा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed