फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buses went to Mahakumbh, passengers took the help of rickshaw vehicles

Budaun News: महाकुंभ में चली गईं बसें, डग्गामार वाहनों के सहारे यात्री

Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Buses went to Mahakumbh, passengers took the help of rickshaw vehicles
आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद
बदायूं। अधिकांश रोडवेज बसें महाकुंभ में चली गईं हैं, ऐसे में जिले के लोग डग्गमार वाहन से ही जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लोकल रूट बिसौली, वजीरगंज, कुंवरगांव, दातागंज, उसावां, उसहैत, ककराला, अलापुर कादरचौक आदि स्थानों के लिए रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों से ही सफर करना पड़ रहा है।

परिवहन की 138 बसें निगम की हैं, जबकि 45 बसें अनुबंधित की संचालित हो रहीं हैं। 115 रोडवेज की बसों को महाकुंभ भेजा जा चुका है। इसी के चलते डग्गामार वाहन अब पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


निगम की 23 बसें लोकल रूट पर संचालित हो रहीं हैं। अधिकांश बसें खटारा हैं, जो यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में भी असमर्थ हैं। साथ ही 45 अनुबंधित बसें शाम को पांच बजे के बाद खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को दिन भर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं शाम को रोडवेज स्टैंड से लेकर देहात तक लोग वाहनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसों के लौटने तक कुछ अव्यवस्थाएं रहेंगी। कोशिश यही है कि किसी यात्री को दिक्कत न हो। अगर रात के समय भी कोई शिकायत मिलती है कि किसी रूट पर जाने को 20 से अधिक सवारियां हैं तो वह कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं। उनको बस लगवाकर भेजा जाएगा। - अजय कुमार, एआरएम

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed