{"_id":"68f0024c1790b4f3cd0e6916","slug":"buses-going-to-delhi-are-empty-but-there-is-a-rush-to-return-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149083-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली जाने वाली बस खाली, आने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली जाने वाली बस खाली, आने के लिए मारामारी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
बदायूं। दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड से यात्री कम मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली से बदायूं आने वाले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बस पहुंचते ही सीट पाने को मारामारी हो रही है। दिवाली तक रोडवेज की बसों में यही हाल रहेगा। दिवाली बाद यहां से जाने वालों की भीड़ रहेगी।
दिवाली नजदीक आते ही रोडवेज बसों में दिल्ली से लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख करने लगे हैं। यही वजह है कि दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिवाली पर यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी है। अब इस मार्ग पर 60 के बजाय 80 बसें दौड़ रहीं हैं। 18 अक्तूबर को इस मार्ग पर 20 बसें और बढ़ा दीं जाएंगीं। इसके अलावा बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इधर से बसें खाली तो दिल्ली से भरकर आ रहीं हैं।
रोडवेज के बेड़े में 103 निगम की और 44 बसें अनुबंधित संचालित हो रहीं हैं। जिले के तमाम लोग दिल्ली, हरियाण, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में नौकरी या कारोबार करते हैं। इन सभी का दिल्ली होकर ही आना-जान रहता है। यह लोग अब दिवाली पर अपने घर लौटने लगे हैं। बसों में सबसे अधिक मारामारी 18 से लेकर 27 अक्तूबर तक रहेगी। पांच दिन तक आने वाले यात्रियों की भीड़ रहेगी, इसके बाद जाने वाले लोगों की भी पांच दिन भीड़ रहेगी। भैया दूज के दिन लंबे रूट की सभी बसों को लोकल रूट पर लगाकर बहनों को फ्री की सुविधा देने का काम परिवहन निगम काम करेगा। अभी शासन ने फ्री सुविधा का एलान नहीं किया लेकिन जल्द ही इसका एलान होने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
कोट,
अभी दिल्ली से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। 18 अक्तूबर से भीड़ बढ़ेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के हिसाब से दिल्ली रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम