{"_id":"66cfbddfe5dcab5b510cfaa4","slug":"buses-are-parked-on-the-road-instead-of-the-stand-pedestrians-troubled-by-traffic-jam-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124857-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अड्डे की बजाय सड़क पर खड़ी हो रहीं बसें, जाम से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अड्डे की बजाय सड़क पर खड़ी हो रहीं बसें, जाम से राहगीर परेशान
Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर जलभराव व गंदगी। संवाद
बदायूं। रोडवेज चौराहे से पुलिस लाइन तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वजह है कि निगम की बसों को डिपो में खड़े होने को जगह ही नहीं मिल पाती। अनुबंधित बसों का कब्जा डिपो परिसर में रहता है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम से दिन भर लोग परेशान रहते हैं।
रोडवेज बस अड्डे के अंदर करीब 150-200 बसें खड़े होने की पर्याप्त जगह है। अनुबंधित बसें शाम को परिसर में आकर खड़ी हो जातीं हैं। यही वजह है कि निगम की बसें सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं, इससे बस अड्डे के बाहर लंबा जाम लग जाता है।
बता दें कि रोडवेज बस अड्डे से करीब निगम की 143 बसों का संचालन होता है। वहीं, 48 अनुबंधित बसें भी चलती हैं। दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, अलीगढ़, उत्तराखंड समेत अन्य मार्गों की बसों का दिनभर यहां से आवागमन होता है। बस अड्डे की हालत यह है कि गंदे पानी से होकर यात्रियों को बस तक पहुंचना पड़ता है। परिसर में गहरे गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा रहता है। इसके चलते चालक भी परेशान होकर बसों को अड्डे के बाहर सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। एक के बाद एक बसें आने से बाहर बसों की लाइन लग जाती है। यही वजह है कि लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
बस अड्डे के अंदर अगर कोई अनुबंधित बस खड़ी हो रही है तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। बाहर सड़क पर जाम की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है। कोशिश यही रहती है कि बस स्टैंड के बाहर जाम न लगे। - अजय कुमार, एआरएम