{"_id":"68e42641088b9c5c970087ae","slug":"bus-trips-will-increase-during-the-festive-season-passengers-will-get-convenience-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148480-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड में खड़ी बस। संवाद
बदायूं। दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही चालक और परिचालकों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले से दिल्ली, लखनऊ, बरेली, आगरा, कासगंज, नोयडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बदायूं डिपो से अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है। त्योहारों के दौरान न केवल नियमित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अस्थाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
परिवहन निगम ने इसके लिए सभी कर्मचारियों निर्देशित किया है कि वे रूटों पर बसों की संख्या, समय सारणी और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें। त्योहारों के समय अधिकतर यात्रियों का रुख गांवों की ओर होता है, जिससे प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ना तय है। इस स्थिति से निपटने के लिए टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। बसों की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी वाहन बीच रास्ते में खराब न हो। वहीं, चालकों को गति सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। साथ ही, महिला यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क और शिकायत निवारण केंद्र भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
त्योहारों पर सभी यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके, इसके प्रयास चल रहा है। जरूरत के हिसाब से विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी व बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। - राजेश पाठक, एआरएम