फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus service restored on Delhi route, passengers heaved a sigh of relief

Budaun News: दिल्ली रूट पर बस सेवा बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bus service restored on Delhi route, passengers heaved a sigh of relief
बदायूं। रोडवेज डिपो की तीस बसें महाकुंभ मेले से लौटीं तो उनको दिल्ली मार्ग पर लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। बुधवार को दिनभर दिल्ली के लिए बसें दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

महाकुंभ से रोडवेज बसों का लौटना शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। भले ही अभी सभी बसें नहीं लौटी हैं, लेकिन 30 बसों से दिल्ली रूट पर यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि डिपो से 115 बसें महाकुंभ में जाने से दिल्ली की बस सेवा बंद हो गई थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्री अन्य डिपो की बसों के सहारे ही यात्रा करने को मजबूर हो रहे थे। मंगलवार को डिपो की 30 बसें कुंभ से लौटीं तो एआरएम ने इन बसों का रूट चार्ट दिल्ली के लिए तैयार कर दिया। बुधवार सुबह से ही दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों को बिना इंतजार के बसें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम अजय कुमार ने बताया कि महाकुंभ में कुल 115 बसें भेजी गईं थीं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पहले की ही भांति 30 बसें दिल्ली के लिए शुरू कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी से दिल्ली के लिए 50 बसें और बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed