फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus full of wedding guests overturns in ditch, groom's uncle dies

Budaun News: बरातियों से भरी बस खाई में पलटी, दूल्हे के ताऊ की मौत

Mon, 15 Jul 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Bus full of wedding guests overturns in ditch, groom's uncle dies
इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के नजदीक पलटी पड़ी बस। संवाद
इस्लामनगर(बदायूं)। गांव जगदीशपुर के नजदीक शनिवार रात चालक को झपकी आने से बरातियों से भरी बस खाई में पलट गई, जिसमें दूल्हे के ताऊ कल्यान सिंह (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि आठ बराती घायल हो गए। हादसे की सूचना पर उनके गांव से कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और कल्यान सिंह के शव को अपने घर ले गए। रविवार दोपहर उनका बबराला में गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम जगदीशपुर निवासी अमरपाल पुत्र राजपाल की बरात शनिवार शाम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महरौली गई थी। उनके तमाम रिश्तेदार और गांव के लोग बस में सवार होकर आए थे। देर रात कुछ बराती बस में सवार होकर घर आ रहे थे। रात करीब दो बजे अपने गांव के पास ही मोड़ पर बस खाई में पलट गई।
विज्ञापन

हादसा गांव से आधा किलोमीटर दूर हुआ था, जिससे गांव के कई लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकालना शुरू कर दी। बताते हैं कि बस में बैठे दूल्हे के ताऊ कल्यान अन्य लोगों से दब गए थे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार आठ लोगों को चोटें आईं हैं। रात में ही ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। वह कल्यान सिंह के शव को अपने घर ले गए और रविवार दोपहर के समय बबराला में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल्यान सिंह खेतीबाड़ी कर रहे थे। उनकी मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed