फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus driver drowns while taking bath in Ganges, divers retrieve body

Budaun News: गंगा में नहाते समय बस चालक बहा, गोताखोरों ने निकाला शव

Tue, 18 Apr 2023 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Apr 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bus driver drowns while taking bath in Ganges, divers retrieve body
उझानी (बदायूं)। कछला गंगा घाट पर स्नान करते वक्त राजस्थान के धौलपुर जिले का निवासी कुंजबिहारी लाल बह गया। यह देख गोताखोर उसे बचाने के लिए मोटरबोट से मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसा सोमवार पूर्वाह्न पुल के पास हुआ। धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव सोहा निवासी 22 वर्षीय कुंजबिहारी लाल वहां से श्रद्धालुओं को बस से गंगा स्नान कराने लाया था। श्रद्धालु कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर स्नान करने लगे। तभी बस चालक कुंजबिहारी भी बस खड़ी करके पुल के पास स्नान करने के लिए गंगा में उतर गया। पुल के पास गहराई अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा। बहते हुए वह आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर जावेद और सद्दाम अपनी निजी मोटरबोट से मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुंजबिहारी की खोजबीन शुरू कर दी। बस सवार श्रद्धालु भी घाट के आसपास ही इकट्ठे हो गए। करीब आधे घंटे बाद गोताखोरों ने कुंजबिहारी का शव नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रद्धालुओं से जानकारी के बाद मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed