फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

चरमराई व्यवस्था, रोडवेज बसों की कमी से समस्या

Fri, 12 Aug 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने को होती खींचतान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने से बदायूं डिपो की पहले से की गईं व्यवस्थाएं चरमरा गईं। बसों की कमी के कारण बहनों को न सिर्फ घंटों इतजार करना पड़ा बल्कि डग्गमार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शासन ने बुधवार रात 12 से शुक्रवार रात 12 बजे तक बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है। ऐसे में पहले से ही तय था कि रक्षाबंधन पर इन दो दिन बसों पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाएगा। बदायूं डिपो ने इसके लिए पहले से व्यवस्था भी की थी। बदायूं-दिल्ली रूट पर पहले से ही डिपो का ज्यादा फोकस था। दरअसल, बदायूं-दिल्ली और बदायूं-चंदौसी रूट पर रेल सेवा नहीं है। इन रूटों पर ज्सादा बसों को लगाया गया, इसके बावजूद व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं। कासगंज-बरेली रूट पर रेल सेवा होने के बावजूद इस रूट की भी ज्यादा सवारियां पहुंचीं। बसें कम पड़ने से सुबह से ही समस्या होने लगी। सबसे ज्यादा समस्या बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-दातागंज, बदायूं-चंदौसी रूट पर हुई। बदायूं-कासगंज, बदायूं-बिल्सी, इस्लामनगर, बदायूं-संभल रूटों पर भी लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

-
दिल्ली के लिए तीन रूटों से चलाई गईं बसें
बदायूं-दिल्ली रूट पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। ऐसे में रक्षाबंधन के मद्देनजर डिपो ने दिल्ली के लिए तीन रूटों से बसों का संचालन किया। बदायूं वाया बिल्सी, बदायूं वाया सहसवान और बदायूं वाया संभल होते हुए बसों का संचालन किए जाने के बाद भी यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड पर भीड़ रही। इस दौरान जिले के लोकल रूटों पर डग्गामार वाहनों का भी खूब संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई दिन पहले से चल रही थी रक्षाबंधन की तैयारी
बदायूं डिपो में रक्षाबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसों का संचालन ज्यादातर लोकल रूट पर होता है। बेड़े में शामिल शेष बसों में 66 बसों की उम्र दस वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में इन बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी है। रक्षाबंधन के मद्देनजर बदायूं डिपो ने इन 66 बसों में से भी ज्यादातर को छोटी-मोटी कमियां दूर कर विभिन्न रूटों पर दौड़ाया, लेकिन इसके बाद भी बसों को लेकर लोग परेशान रहे। पूछताछ केंद्र पर भी लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी।
-
ई-रिक्शा और टेंपो ने लगाया जाम
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर जाने की जल्दबाजी में थी, तो वहीं अव्यवस्थित तरीके से चलने वाले ई-रिक्शा और टेंपों की वजह से सुबह से लेकर दोपहर तक शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा योजना से डिपो पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को हर रोड पर बसों का संचालन किया गया। कहीं से किसी समस्या की शिकायत नहीं आई है। शुक्रवार को व्यवस्थाओं में और भी सुधार किया जाएगा।

-विनोद शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो
------------
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
बदायूं। त्योहार पर जिले भर की मिठाई की दुकानों पर बहनों की भीड़ नजर आयी। कुछ दुकानों पर इतनी भीड़ थी कि लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा बिक्री घेवर की हुई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए सप्राइज गिफ्ट भी खरीदे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed