फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

दिक्कत : सर्द मौसम में रास्ते में खड़ी हो जाती हैं रोडवेज की खटारा बसें

Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
bus
बदायूं डिपो की एक खटारा बस। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। नीलामी की सूची में शामिल खटारा बसों को बदायूं डिपो प्रबंधन सड़कों पर दौड़ा रहा है। कई बार यह खटारा बसें रास्ते में खड़ी हो जाती हैं, जिस कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। डिपो के बेड़े में शामिल 50 बसें तो ऐसी हैं जिनके सड़कों पर दौड़ते हुए 10 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। इन बसों के दिल्ली में प्रवेश पर एक साल पहले ही रोक लग चुकी है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 131 बसें निगम की हैं। इसके अलावा 37 अनुबंधित बसें हैं। निगम की बसों की बात करें तो अधिकारी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि 70 फीसदी बसों में फॉग लाइट नहीं हैं। हाल ही में मुख्यालय की ओर से डिपो को ऑलवेदर बल्ब उपलब्ध कराए गए हैं। यह बल्ब भी सभी बसों में नहीं लगाए जा सके हैं। इसके साथ ही 30 से ज्यादा बसों की खिड़कियों में शीशे नहीं हैं। सर्द मौसम मे इन बसों में सफर करना यात्रियों के लिए काफी दुष्कर हो रहा है।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज, बदायूं-फर्रुखाबाद के बीच रोडवेज की बसें लगातार ब्रेकडाउन हो रहीं हैं। बीते सप्ताह की बात करें तो बदायूं डिपो की तीन बसें रास्ते में खराब हुईं। इन बसों की सवारियों को दूसरी बसों के जरिए गंतव्य तक पहुंचाया गया। सर्द रातों में कोहरा होने के कारण बसों की रफ्तार भी थम रही है। बसों में फॉग लाइन और ऑलवेदर बल्ब न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, रोडवेज यात्रियों से सेवाकर भी वसूल करता है इसके बाद भी रोडवेज स्टैंड से लेकर सफर तक यात्री सेवाओं का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम लक्ष्मण सिंह के स्तर से वर्कशॉप के जिम्मेदारों के खिलाफ वेतन कटौती और वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही।
-
बसों के किराये में भी भिन्नता, हो रहे झगड़े
बदायूं से बरेली और इसी रूट पर आगरा, मथुरा, हाथरस की ओर से आने वाली बसों में बदायूं से बरेली के बीच किराये में भी भिन्नता है। ई-टीएम से यात्रियों को जो टिकट दिया जाता है वह बदायूं से बरेली के बीच 62 रुपये का है जबकि मेन्युअल टिकट 63 या फिर 62 रुपये का दिया जा रहा है। कई बार यात्री इसको लेकर परिचालक से झगड़ा भी करते हैं। मेन्युअल और ई-टीएम के टिकट में किराया अलग-अलग होने का कारण भी साफ नहीं है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा में किराया कम होता है जबकि कम दूरी की यात्री में किराया बढ़ जाता है।
-
यात्रियों की बात
रोडवेज की बस पहले तो मिलती ही नहीं है, अगर मिलती है तो ठीक से चलती नहीं है। कई बार तो रास्ते में यात्रियों को बस में धक्का भी लगाना पड़ता है।
- सुधीर कुमार
-
कई बार दिल्ली जाना होता है। बदायूं डिपो के चालक और परिचालक दिल्ली की आवाज लगाकर सवारियों को बस में बैठाते हैं लेकिन बस कौशांबी तक नहीं जाती है।
- नन्हे
-
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। पीने की पानी तक मयस्सर नहीं होता है। बसों में खिड़की दरवाजे नहीं हैं। अधिकारियों को सर्दियों का भी ख्याल नहीं है।
- अरविंद सिंह
-
रोडवेज की बदायूं से दातागंज और बदायूं से फरुर्खाबाद के बीच चलने वाली ज्यादातर बसें खटारा हैं। कई बार बसें रास्ते में खड़ी होने पर धक्का लगाना होता है।

- वीरभान
-
ज्यादातर बसों में ऑल वेदर बल्ब लगा दिए गए हैं। यह बात सही है कि टायर और अन्य तकनीकी कारणों से कुछ बस ब्रेकडाउन हो रहीं हैं। वर्कशॉप में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। डिपो की कुछ पुरानी बसों की नीलामी होनी है। आकस्मिक कारणों से बसें रास्ते में खड़ी हो रही हैं। ऐसा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed