{"_id":"64995e248f51e055b50ef873","slug":"bus-and-two-trucks-collided-on-bareilly-ujhani-bypass-in-badaun-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली-उझानी बाईपास पर बस और दो ट्रकों की टक्कर, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली-उझानी बाईपास पर बस और दो ट्रकों की टक्कर, मची चीख-पुकार
Mon, 26 Jun 2023 03:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:15 PM IST
सार
बाईपास पर पटेल चौक के पास बस अनियंत्रित होते हुए पोल से टकरा गई। इसी दौरान दो ट्रक उससे टकरा गए। गनीमत रही कि दोनों ट्रकों की रफ्तार कम थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार को बरेली-उझानी बाईपास पर रोडवेज बस और दो ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बदायूं डिपो की रोडवेज बस बरेली की ओर से आ रही थी। इसी दौरान बाईपास पर पटेल चौक के पास बस अनियंत्रित होते हुए पोल से टकरा गई। इसी दौरान दो ट्रक भी बस से भिड़ गए। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि तीनों वाहनों की रफ्तार कम थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए
विज्ञापन
हादसे के बाद पटेल चौक से बदायूं रोड पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में वाहनों को हटवाने के बाद जाम खुलवाया। एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि हादसे में सवारी मामूली रूप से घायल हो गई थीं।