फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullying of father-sons... youth was beaten in front of police, dragged and taken to post

Budaun News: पिता-पुत्रों की दबंगई...युवक को पुलिस के सामने पीटा, घसीटते हुए चौकी ले गए

Thu, 27 Apr 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bullying of father-sons... youth was beaten in front of police, dragged and taken to post
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने हमलावरों को भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में पिता-पुत्रों ने दबंगई की हद पार कर दी। एक युवक को बीच रोड पर गिरा-गिराकर पीटा और पुलिस तमाशबीन बनी रही। युवक के भाई ने उसको बचाने की कोशिश की उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बाद में युवक घसीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता-पुत्रों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी के रहने वाले संदीप कुमार मिश्रा की पड़ोसी कृष्णपाल शर्मा से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार को संदीप कुमार मिश्रा अपने भाई कुलदीप मिश्रा के साथ ओवरब्रिज के नीचे घरेलू सामान लेने आए थे। इसी दौरान कृष्णपाल शर्मा और उसके बेटे अभिषेक शर्मा और देवऋषि ने संदीप को पकड़ लिया। तीनों उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान संदीप के कपड़े भी फट गए। काफी देर तक हमलावर उन्हें बीच बाजार रोड पर गिराकर पीटते रहे।
विज्ञापन

मैकूलाल हलवाई पुलिस चौकी पर तैनात स्टाफ भी वहां मौजूद था लेकिन पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवती भी संदीप को बचाने की कोशिश करती रही लेकिन हमलावर नहीं माने। बाद में घसीटते हुए उसको पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस हरकत में आ गई। मारपीट में घायल संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई कुलदीप की तहरीर पर पिता-पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है, सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।



- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed