फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullion traders celebrated Holly Black

सराफा व्यापारियों ने मनाई काली होली

Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो  बदायूं।
ब्यूरो  बदायूं। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders celebrated Holly Black
सोना
वित्तमंत्री का पुतला फूंका सांकेतिक अंतिम संस्कार किया  
विज्ञापन

प्रदर्शन के आंदोलन को धार देने की तैयारी में सराफा व्यापारी 

आभूषण पर सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को काली होली मनाई। सराफा व्यापारियों ने रंग नहीं खेला और न ही अबीर गुलाल गलाया। उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध किया। 
सराफा व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन के 24वें दिन होली पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक दिया। साथ ही सांकेतिक अंत्येष्टि संस्कार का विधि विधान भी किया। आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने शास्त्री चौक पर वित्त मंत्री और मोदी सरकार के खिलाफ के नारेबाजी भी की। 25वें दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान सभी व्यापारी, स्वर्णकार, कारीगर हड़ताल पर बैठे। वहां पर उन लोगों को बताया कि केंद्र सरकार सराफा कारोबारियों की मांगों को सुनने के लिए राजी नहीं है। इस पर मौजूद व्यापारियों ने हड़ताल को उग्र आंदोलन में बदलने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करके राष्ट्रीय स्तर पर भेजने का तय किया। 
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य ने सराफा व्यापारियों को लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा। काली होली मनाने वालों में रमेश चंद्र, संचित वैश्य, अरविंद वैश्य, राजकिशोर, कमल गुप्ता, संजय राणा, हरी मराठा, शरद रस्तोगी, आशू कटारिया, अमित गुप्ता, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed