फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bullies entered the house and beat the young man his mother and sister in Budaun

Budaun News: दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी मां-बहन को पीटा, पथराव कर फैलाई दहशत

Sun, 17 Dec 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 05:10 PM IST
सार

उझानी के बहादुरगंज मोहल्ला में दबंगों ने घर में घुसकर युवक, उसकी मां और बहन की पिटाई की। उनके घर पर पथराव भी किया, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
bullies entered the house and beat the young man his mother and sister in Budaun
सड़क पर डंडे लेकर खड़े आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी में बहादुरगंज मोहल्ला स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जुनैद के घर में घुसकर दबंगों ने उसे, उसकी मां और बहन की पिटाई की। बाद में पथराव भी किया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जुनैद की पड़ोसी मोहल्ला गद्दीटोला के बबलू उर्फ पंगा से काफी समय से रंजिश चल रही है। आरोप है कि जुनैद कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकला तो बबलू ने उसे घेर लिया। जुनैद घर में घुसा तो पीछे आरोपी भी घुस गए। आरोपियों ने जुनैद, उसकी मां नसरीन और बहन मन्तसा की पिटाई कर दी। बचाने के लिए दो लोग पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के लोगों ने जुनैद के घर पर पथराव भी किया। इस दौरान किसी ने पथराव और गाली-गलौज का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोगों के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वे नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हो गई थी। किसी के कोई खास चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में युवक का सिर फोड़ा
कछला कस्बे के वार्ड नंबर-पांच निवासी अनिल (30) पुत्र बुधपाल के परिवार के बच्चे और पड़ोसी के बेटे में रविवार पूर्वाह्न कहासुनी हो गई। अनिल बीचबचाव के लिए पहुंचा तो पड़ोसी के परिवार ने उसकी पिटाई कर दी। ईंट मार कर उसका सिर फोड़ दिया। उसने कोतवाली आकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। घायल अनिल का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed