फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buddha Purnima procession came out

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली शोभायात्रा

Sun, 22 May 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima procession came out
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बुद्ध पूर्णिमा पर शहर में बुद्ध धम्म शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तमाम लोग शर्बत, पानी, कोल्ड ड्रिंक, फल आदि वितरित कर पुण्य के भागीदार बने। जादूगर जेके साग ने अपने करतब दिखाए। 
इससे पहले अंबेडकर पार्क में भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व बुद्ध जयंती मनाई गई। भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बुद्ध धम्म यात्रा की शुरुआत जिला अस्पताल के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई। शोभायात्रा यहां से शुरू होकर बड़ा बाजार, टिकटगंज, शहवाजपुर, मुख्य बाजार, गोपी चौक, जालंधरी सराय, नेकपुर, आवास विकास होते हुए बुद्ध विहार पहुंचीं, जहां महिलाओं ने शोभायात्रा का स्वागत जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रज्ञा रश्मि बिहाराधीश, डॉ. अखिलेश इलाहाबादी, डॉ. बीएन चौधरी, मोहन लाल गौतम, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. मनवीर सिंह, कमला सिसौदिया, जागन सिंह, राकेश कुमार, बीडी संगम, शिवचरन लाल बौद्ध, राधेलाल बौद्ध, भीमसेन सागर, आरपी त्यागी, कर्नल रघुवीर सिंह, साहब सिंह, हरीश दिनकर आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा की व्यवस्था में संत रविदास सेवा न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव, मनीष सागर, रोहित कमार, अजय, सुभाष, अजय, मुकेश, दिलीप, नरेंद्र, सौरभचंद्र, शैलेंद्र सागर, अरविंद आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन

उधर, दातागंज क्षेत्र के गांव कुनिया रायपुर में भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एक शोभायात्रा निकाली गई और बौद्ध पर्यटन स्थल सूरजकुंड के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्या केंद्र आचार्य संघ की स्थापना की गई। साथ ही खीर एवं शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्या केंद्र के आचार्यों का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर कृष्णपाल आचार्य, ओमप्रकाश, बालकराम, रामाऔतार, होमेंद्र स्वरूप सिंह, हंसराज बौद्ध, लोकेश बौद्ध, मेवाराम, पंकज, प्रदीप कुमार, रेनू, किरण अवतार, रोहित, मिथलेश, आरती, अनामिका आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बौद्ध जयंती 
बदायूं। बसपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध जयंती पर अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर गौतम बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रामनरेश गौतम, नक्षत्रपाल सागर, सुभाष गौतम, मनोज सागर, मलखान सिंह, नरेंद्र सिंह, अन्नू मिश्रा, दीपक सक्सेना, मोनू सक्सेना, जितेंद्र पटेल, रवि सागर, सत्यवीर, तेजपाल, मुकुट, हरनारायण बौद्ध समेत तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
युवा मंच ने श्रमदान कर मनाई बुद्ध जयंती 
बदायूं। युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्यकुंड पर सफाई करके और बुद्ध की मूर्ति पर बुद्ध जयंती मनाई। युवा मंच ने बौद्ध मठ, सूरजकुड की सीढिय़ों आदि की सफाई की। इस मौके पर धु्रवदेव गुप्ता, अंकित मौर्य, सुशील मौर्य, केसी शाक्य, दिलीप जोशी, आशीष शाक्य, शोभित गुप्ता, दिपांशु, छोटू ठाकुर, शोभित गुप्ता, नंदराम, विनोद आदि मौजूद रहे।  
बुद्ध ने समाज को शिक्षा के प्रति किया जागरूक 
वजीरगंज। बुद्ध पूर्णिमा पर साहू पोशाकी लाल इंटर कॉलेज में एक विचार गोष्ठी का आयोजन सुशील कुमार खाद वाले स्मारक ट्रस्ट द्वारा किया गया। समाज के प्रचारकों को बुद्ध की मूर्ति देकर, चार युवा नेताओं जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सागर, बसपा नेता विजय सागर, रंजीत सिंह, राम शाक्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं शाक्य मंदिर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया ।
इसमें पूर्व दर्जा राज्यमंत्री योगेंद्र सागर ने कहा कि बुद्ध ने संसार को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षित व्यक्ति परिवार के अन्य सदस्यों को शिक्षित करने का काम करे। इस मौके पर मुख्य अतिथि होतराम वर्मा, ब्रजपाल सिंह शाक्य, कुलदीप वाष्र्णेय, लाखनराम शाक्य, रोहित बंशीधर, संदीप, अनुराग, लल्ला, अरविंद, योगेश, नरेश, प्रवेश, अमित, अवधेश, लालता प्रसाद आदि का सहयोग रहा। 
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरातीनगर में गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले पंचशील झंडे लेकर प्रभातफेरी निकाली, जिसमें महिलाएं एवं बच्चे बुद्ध के गीत गाते चल रहे थे। साथ ही विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें बुध्द के बारे में बताया गया। साथ ही पंचशील सिद्धांत अपनाने पर जोर दिया। बाद में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर माखनलाल, राजेश शाक्य, कुंवरपाल सिंह, देशराज शाक्य, रघुवीर शाक्य, धनपाल, धर्मपाल, दीवान सिंह, चंद्रपाल शाक्य, तेजपाल आदि का सहयोग रहा। 

सिमर्रा भोजपुर में बुद्ध विहार पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के तहत बुद्ध जन्मोत्सव मनाया गया और बुद्ध वंदना की गई।  इस मौके पर जिला संयोजक सियाराम बौद्ध, जगदीश पाल, हरिओम, राजाराम शाक्य, रामकिशोर शाक्य, मोहर सिंह, ब्रजेश सागर, देवेंद्र शाक्य, कपिल शर्मा, मेवाराम सागर, फकीरचंद्र, हरीराज राजपूत, धर्मेंद्र कोहली, श्रीपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed