फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buddha Purnima: A dip of faith at Kachla Gangaghat

बुद्ध पूर्णिमा : कछला गंगाघाट पर लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 06 May 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima: A dip of faith at Kachla Gangaghat
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी/कछला (बदायूं)। बुद्ध पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट शुक्रवार पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर घाट पर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से हवन कराए। आहुतियों के दौरान मंत्र भी गूंजते रहे। गंगास्नान का दौर दोपहर बाद तक चला। गंगाघाट पर श्रद्धालुुुओं के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार तड़के से ही शुरू हो गया। ब्रह्ममुहुर्त में संतों के अलावा पुरोहितों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के स्नान का दौर शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन किया। गंगा किनारे के चारों घाटों पर खासी भीड़ दिखी। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर सर्वाधिक भीड़भाड़ रही। घाटों पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं ने घाट पर ही कन्याओं समेत ब्राह्मणों को भोजन कराया। आश्रमों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। धार्मिक अनुष्ठान कराने के बाद श्रद्धालुओं ने संतों को दक्षिणा भेंट की। घाट के आसपास लगे मेला में बच्चों ने खेलकूद का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मीना बाजार में घरेलू और शृंगार के सामान की खरीदारी की। संत हरीओम दास शास्त्री ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से अन्य के मुकाबले कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और तहसीलदार सदर करनवीर सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन

सोरों के दो युवकों को डूबने से बचाया कछला गंगाघाट पर प्रात: करीब 10 बजे कासगंज जिले में सोरों के कस्बे के पांच युवक स्नान करने के लिए आए। पुल के पास आस्था की डुबकी लगाते समय बजरिया इलाके के हरीओम और चंद्रपाल बहने लगे। उनके दोस्तों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया। सकुशल निकले हरीओम और चंद्रपाल को लेकर उनके दोस्त पुलिस को सूचना दिए बिना की चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पर्स चोरी
कछला गंगाघाट पर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बडनौमी निवासी राधा ने डुबकी लगाने से पहले थैला घाट किनारे तख्त पर रख दिया। थैला में उसके कपड़े और पर्स भी था। स्नान कर वह बाहर निकली तो थैला में पर्स नहीं मिला। पर्स में करीब आठ सौ रुपये थे। राधा ने आसपास के दुकानदारों से पूछा भी लेकिन पर्स के बारे में पता नहीं लग पाया। उसने घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed