{"_id":"62b9d73fe815fa7c9d15d1a4","slug":"budaun-video-of-lekhpal-taking-money-went-viral-sdm-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: रुपये लेते हुए लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: रुपये लेते हुए लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित
Mon, 27 Jun 2022 09:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:43 PM IST
सार
तहसील बिल्सी के गांव अल्लीपुर चाचीपुर निवासी जयकेश कुमार खेत संबंधी काम करने के लिए लेखपाल नानक चंद से मिले थे। आरोप है कि लेखपाल ने काम करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन जयकेश ने सात हजार रुपये लेखपाल को दिए, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
रिश्वत डेमो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लेखपाल द्वारा काम करने के बदले में रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद में लेखपाल को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे भूलेख कार्यालय से संबद्ध करते हुए मामले की जांच तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन
तहसील बिल्सी के गांव अल्लीपुर चाचीपुर निवासी जयकेश कुमार खेत संबंधी काम करने के लिए लेखपाल नानक चंद से मिले थे। आरोप है कि लेखपाल ने काम करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन जयकेश ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बमुश्किल सात हजार रुपये एकत्र कर लेखपाल को दिए और काम करने की बात की।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने लेखपाल द्वारा रुपये लेने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब मामला एसडीएम प्रवर्धन शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने वीडियो के आधार पर लेखपाल नानक चंद को निलंबित कर उसे भूलेख कार्यालय बिल्सी से संबद्घ कर दिया। उन्होंने तहसीलदार बिल्सी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन