{"_id":"6411771cc7a0dc794003a149","slug":"budaun-two-llb-students-going-for-exam-met-accident-one-died-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: परीक्षा देने जा रहे एलएलबी के दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: परीक्षा देने जा रहे एलएलबी के दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत
Wed, 15 Mar 2023 01:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:13 PM IST
सार
हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अजय को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : इंटरनेट
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गांव नेता-झुकसा के पास परीक्षा देने जा रहे एलएलबी के दो छात्रों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दातागंज के मुहल्ला अरेला निवासी 25 वर्षीय हेमंत सक्सेना पुत्र दिनेश सक्सेना, मुहल्ला अरेला के ही 26 वर्षीय अजय सक्सेना पुत्र गेदनलाल एलएलबी के छात्र थे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह दोनों बाइक से बरेली परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा के पास बरेली की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अजय को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक का समरेर के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन