Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun tops the state in 'Operation Kayakalp', secures first rank

Budaun News: ऑपरेशन कायाकल्प में बदायूं ने प्रदेश में मारी बाजी, पहली रैंक हासिल

Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Budaun tops the state in 'Operation Kayakalp', secures first rank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के मामले में बदायूं ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद को 10 में से 10 अंक मिले हैं। सीडीओ गामिनी सिंगला के नेतृत्व में जिले के 2,158 परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार किए गए रोडमैप के तहत लगातार काम कराया जा रहा है। इसका परिणाम प्रदेश की रैंकिंग में दिखाई दिया है।

जनपद के 2,151 विद्यालयों में 16 से अधिक मानक पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में औसत संतुष्टि 99.81 प्रतिशत है। शेष मानकों पर भी शत-प्रतिशत संतुष्टि हासिल करने के लिए मार्च 2027 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की टाइलिंग का काम 93.74 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुल 2,020 विद्यालयों में यह कार्य पूर्ण है, जबकि 138 में निर्माण कार्य चल रहा है। चारदीवारी और मुख्य द्वार के मामले में 98.10 प्रतिशत संतुष्टि के साथ 2,114 विद्यालयों में काम पूरा हो चुका है। 44 विद्यालयों में काम निर्माणाधीन है। दिव्यांग सुलभ शौचालय का कार्य 97.59 प्रतिशत पूरा हुआ है। इसके तहत 2,103 विद्यालयों में सुविधा उपलब्ध है, जबकि 55 में काम चल रहा है। वहीं विद्युतीकरण एवं उपकरणों के मामले में 97 प्रतिशत संतुष्टि दर्ज की गई है। इस श्रेणी में 2,154 विद्यालयों में काम पूरा और चार विद्यालयों में काम अवशेष है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में भी आधारभूत सुविधाओं की कमी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि टीम भावना ने पहली रैंक दिलाई है। इसे बरकरार रखने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


256 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक पहचान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए स्कूल से लेकर जनपद स्तर तक प्रतियोगिताएं कराई गईं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए सात से 11 सितंबर तक बाल कविता प्रतियोगिता हुई। कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता 14 सितंबर को स्कूल स्तर पर और 18 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान, क्विज और डिबेट प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed