फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Seven arrested for missing sugar from truck sugar disappeared while going from Bareilly to Hathras

Budaun: ट्रक से चीनी गायब करने वाले सात गिरफ्तार, बरेली से हाथरस जाते समय दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 27 Jun 2022 07:45 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 07:45 PM IST
सार

बरेली में श्यामतगंज स्थित श्याम जी ट्रेडिंग कंपनी से एक ट्रक चीनी हाथरस ले जाई जा रही थी। यह ट्रक दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी जयवीर सिंह लेकर चला था। वह ट्रक हाथरस न ले जाकर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखौरा में ले गया और विभिन्न दुकानदारों के यहां चीनी उतरवा दी।

विज्ञापन
Budaun Seven arrested for missing sugar from truck sugar disappeared while going from Bareilly to Hathras
ट्रक से चीनी चोरी करने वाले सात गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दातागंज कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से चीनी गायब करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले उनके घरों से चीनी के पांच सौ कट्टे बरामद हुए थे। इसमें सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बरेली में श्यामतगंज स्थित श्याम जी ट्रेडिंग कंपनी से एक ट्रक चीनी हाथरस ले जाई जा रही थी। यह ट्रक दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी जयवीर सिंह लेकर चला था। वह ट्रक हाथरस न ले जाकर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखौरा में ले गया। यहां उसने डेढ़ सौ कट्टे परचून के दुकानदार कालीचरन, डेढ़ सौ कट्टे ओमप्रकाश, सौ कट्टे प्रमोद और सौ कट्टे अपने घर में उतार लिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि खाली ट्रक को ले जाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास खड़ा कर दिया। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक को सूचना दे दी कि बदमाशों ने चीनी लूट ली। इसकी सूचना पर दातागंज पुलिस ने खोजबीन शुरू की। रविवार को पुलिस ने तीनों दुकानदारों समेत चारों जगह से चीनी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात इसमें तीनों दुकानदार, ड्राइवर जयवीर के भाई राजू, लाल सिंह और नवदिया के ही प्रदीप व विपिन को गिरफ्तार कर लिया। अभी जयवीर नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। सोमवार दोपहर सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed