फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Poll of administration's preparations open in light rain water-logging occurred in many places

Budaun: हल्की बारिश में ही खुली प्रशासन की तैयारियों की पोल, जगह-जगह हुआ जलभराव

Mon, 11 Jul 2022 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Jul 2022 12:56 PM IST
सार

रविवार को डेढ़ से पौने दो घंटे की बारिश में सड़कों पर ढाई से तीन फुट पानी भर गया। जलभराव का आलम ये था कि शहर में सुभाष चौक के पास एक कार तक बहने लगी। शहर में ऐसा पहली बार हुआ है कि लोगों ने कार को बहते हुए देखा।

विज्ञापन
Budaun Poll of administration's preparations open in light rain water-logging occurred in many places
बहती कार को किनारे लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल पालिका नालों की सफाई के दावे करती है। हर साल सफाई के नाम पर मोटा बजट भी खर्च किया जाता है। लेकिन रविवार को हुई हल्की बारिश ने ही मानसून के लिए प्रशासन की तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। इस दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इस बीच पहली बार लोगों ने बारिश के पानी में कार को बहते देखा।

विज्ञापन


तमाम दावों और वायदों के बीच हर साल जनता जलभराव की परेशानी झेलती है। इस बार भी यही हाल होना है। पालिका ने नालों की सफाई के नाम पर अभी तक केवल खानापूर्ति ही की है। छोटे-छोटे मोहल्लों के मकानों के आगे की नालियों पर बनी पटिया तुड़वाकर नालों पर किया गया अतिक्रमण छोड़ा जा रहा है। 45 लाख की मशीन नाला सफाई के लिए खरीदी गई, लेकिन उसका भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


यही वजह रही कि रविवार को डेढ़ से पौने दो घंटे की बारिश में सड़कों पर ढाई से तीन फुट पानी भर गया। जलभराव का आलम ये था कि शहर में सुभाष चौक के पास एक कार तक बहने लगी। शहर में ऐसा पहली बार हुआ है कि लोगों ने कार को बहते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed