{"_id":"6295eaf7316e2f290b57fce6","slug":"budaun-mining-mafia-hits-man-with-jcb-to-death-his-two-brothers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: खनन माफिया ने जेसीबी से टक्कर मारकर ली युवक की जान, दो भाई घायल, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: खनन माफिया ने जेसीबी से टक्कर मारकर ली युवक की जान, दो भाई घायल, ये है पूरा मामला
Tue, 31 May 2022 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 May 2022 03:46 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर लंबे समय से अवैध खनन का काम चल रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। मंगलवार को माफिया ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सरेली के नजदीक गंगा घाट पर खनन माफिया ने एक युवक को जेसीबी की टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि खनन माफिया ने ग्राम सरेली निवासी राजेश को कॉल करके बुलाया था। वहां युवक के दो भाई और थे। इसी दौरान माफिया ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने तीनों भाइयों को जेसीबी से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों भाइयों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर लंबे समय से अवैध खनन का काम चल रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। मंगलवार को माफिया ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन