फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun man given third degree torture in police station now case filed against 7 including that time chowki incharge and 4 cops

बदायूं: गैंगस्टर का सहयोगी बता दी थीं असहनीय यातनाएं, तत्कालीन चौकी इंजार्च और चार सिपाहियों समेत सात पर मुकदमा

Sat, 04 Jun 2022 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

बताते चलें कि थाना क्षेत्र की ककराला चौकी पुलिस द्वारा बीती दो मई को ककराला निवासी गैंगस्टर अमजद के साथी को गोतस्कारी शक में रेहान पुत्र यूनिश शाह निवासी वार्ड 12 ककराला को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Budaun man given third degree torture in police station now case filed against 7 including that time chowki incharge and 4 cops
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले गैंगस्टर के सहयोगी के शक में पकडे युवक को थर्ड डिग्री देने वाले तत्कालीन चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत सात पर संगीन धाराओं में पीड़ित की मां की तहरीर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत पर इसकी जांच दातागंज सीओ प्रेम कुमार थापा द्वारा की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट सीओ ने एसएसपी को सौप दी है। इसके बाद ही बीती रात मुकदमा दर्ज कराने के एसएसपी ने आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बताते चलें कि थाना क्षेत्र की ककराला चौकी पुलिस द्वारा बीती दो मई को ककराला निवासी गैंगस्टर अमजद के साथी को गोतस्कारी शक में रेहान पुत्र यूनिश शाह निवासी वार्ड 12 ककराला को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर लगाया करंट, गुप्तांग में भी पहुंचाई चोट 
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उसे चौकी में बंद कर असहनीय यातनाएं दी गई। उसके साथ अनैतिक कार्य करते हुए मारपीट कर करंट लगाया और पांच हजार रुपये की मांग की गई। मारा पीटा और करंट के झटके दिए इतना ही नहीं उसके गुप्तांग में डंडा को घुसेड़ा गया। जब उस उसकी हालत बिगड़ गई तो पुलिस कर्मियों ने उसे चौकी से भगा दिया और अधिकारियों से मामले की शिकायत न करने की धमकी दी।

पुलिस की प्रताड़ना से जख्मी हुआ युवक पहले तो चुपचाप अपना इलाज कराता रहा। लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी तब जाकर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मुंह खोला। हालत में सुधार न होने पर पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की शिकायत पर एसएसपी ओपी सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा को सौंपी गई। जांच में तत्कालीन चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, सिपाही नरेंद्र सिंह, शेखर चावला,  सोनू, और विपिन द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट करने के दोषी पाए गए।


जांच रिपोर्ट सीओ द्वारा एसएसपी को सौंपी जा चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीती रात पीड़ित युवक की मां नजमा की तहरीर पर दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों और दो अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मुकदमे की विवेचना सीओ दातागंज को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed