दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म: बदायूं के होटल में अपनी टीम के साथ ठहरी थी पीड़िता, स्टाफ पर लगाया आरोप
बदायूं के एक होटल में ठहरी लड़की ने स्टाफ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रात में स्टाफ उसे कमरे में खींच ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया। इसे लेकर होटल में जमकर हंगामा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के एक होटल में लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की दिल्ली की रहने वाली है। वह अपनी टीम के साथ बदायूं आई थी। वह टीम के साथ फ्लाईओवर के पास स्थित एक होटल में ठहरी थी। आरोप है कि बुधवार रात होटल स्टाफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली लड़की अपनी टीम के साथ 24 दिन पहले यहां आई थी। बताया गया है कि उसकी टीम गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन के तहत जल बचाने की मुहिम चला रही है। टीम में लड़के और लड़कियां शामिल हैं। होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे।
स्टाफ ने किया दुष्कर्म
आरोप है कि बुधवार रात लड़की वॉशरूम गई। उसी दौरान होटल स्टाफ उसे कमरे में खींच ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उक्त लड़की कमरे में न मिलने पर उसके साथियों ने उसकी खोजबीन की तो वह एक कमरे में रोती मिली। इस पर टीम ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि होटल स्टाफ ने पुलिस को बुलाने नहीं दिया।
सुबह भी टीम को हड़काया गया। बाहरी लोगों को बुलाकर धमकाया गया। पीड़ित लड़की और उसकी टीम का यह भी आरोप है कि होटल में देह व्यापार कराया जाता है। स्टाफ ऑन डिमांड लड़कियों को बुलाता है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।