फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Double Murder Case Accused Javed appearing in court

Budaun Case: पुलिस ने आरोपी जावेद को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Fri, 22 Mar 2024 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 12:00 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं कांड के आरोपी जावेद को आज कोर्ट में पेश किया गया। इसके मद्देनजर कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उसे थाना सिविल लाइंस से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। 

विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Accused Javed appearing in court
आरोपी जावेद को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं दो बच्चों की हत्या के सह आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम मोहम्मद साजिद के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शहर की बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बच्चों आयुष (13) व अहान (06) की 19 मार्च को शाम चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


इस हत्याकांड में नामजद साजिद वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि आरोपी उसके भाई जावेद ने नाटकीय ढंग से 21 मार्च को बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया था। बदायूं पुलिस उसे लेकर आई। शुक्रवार को दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद साजिद की कोर्ट में पेश किया। जहां से जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पेशी की अगली तारीख चारअप्रैल लगाई गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद ने खुद को बताया था निर्दोष 
पुलिस के कब्जे में आने के बाद हुई पूछताछ में जावेद ने खुद को निर्दोष बताया। वहीं साजिद को हत्यारा बताया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक जावेद ने जो बताया है हम उसका क्रास चेक कर रहे हैं। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगालेगी। सिर्फ बयानों से ही जांच पूरी नहीं होगी। 

एसएसपी ने कहा कि जावेद के मुताबिक विनोद के घर के सामने दोनों भाई करीब चार पांच साल से सैलून की दुकान चला रहे थे। साजिद का विनोद कुमार के घर आना जाना था। 19 मार्च को उसकी तबीयत खराब थी। हालांकि उसने दुकान पर आकर बाल काटे थे। इसके बाद दोनों भाई सखानू चले गए। वहां जाकर उसने बताया कि आज चिकन खाने का मन कर रहा है। चलो शहर चलते हैं। इससे वह शहर आए। उसे दुकान पर छोड़कर साजिद बाजार चला गया। वह एक चाकू खरीदकर लाया था। 

शाम को साजिद उसे विनोद के घर ले गया था। उसने नहीं पता था कि वह क्यों जा रहा है। इस दौरान वह गेट पर खड़ा रहा। जब उसने देखा कि साजिद खून से सना चाकू लेकर जीना से उतर रहा है तो वह मौके से भाग गया था। बाद में पता चला कि साजिद का शेखपुर के जंगल में एनकाउंटर हो गया। 

एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए किसी भी तथ्य या बिंदु को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। 

आत्मसमर्पण से पहले वीडियो वायरल
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं गए हैं, चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना एनकाउंटर से बचने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed