{"_id":"6289be91bf886a639608733a","slug":"budaun-dead-body-of-youth-found-hanging-in-alinagar-family-members-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: अलीनगर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार वालों का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: अलीनगर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार वालों का हत्या का आरोप
Sun, 22 May 2022 10:10 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 22 May 2022 10:10 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखपाल का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने उसमें फैसला भी कर लिया। शनिवार रात आरोपियों ने सुखपाल की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में रविवार सुबह सुखपाल पुत्र जमुना सिंह का शव ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने पड़ोसिोयं पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखपाल का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने उसमें फैसला भी कर लिया। शनिवार रात आरोपियों ने सुखपाल की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन