फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun: Binavar, Nadha Dbtori and became the new block

बदायूं: बिनावर, दबतोरी और नाधा बने नए ब्लॉक

Tue, 20 Dec 2016 11:55 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में बिनावर, दबतोरी और नाधा नए ब्लाक बन गए हैं। तीनों नए ब्लॉकों के गठन का प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया। जिले में अब फिर से 18 ब्लाक हो गए हैं, संभल के गठन के बाद गुन्नौर विधानसभा अलग होने से जिले में 15 ब्लाक ही रह गए थे। तीनों  ब्लाकों के गठन के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव काफी समय से प्रयासरत थे। जिला प्रशासन की ओर से तीनों का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेज दिया गया था। विधानसभा चुनाव के ऐलान के ऐन पहले शासन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को बदायूं में लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान तीन नए ब्लाक का शासनादेश जारी होने की बात कही थी। सोमवार को शासनादेश जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि तीन नए ब्लॉकों के सृजन से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। ग्रामों और ब्लॉक की दूरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed