{"_id":"5738c9884f1c1b2a4aac6f0f","slug":"bsp-my-political-murder-tried-kushvah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की: कुशवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की: कुशवाह
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाबू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जन अधिकार मंच की सभा में बोले, सूबे के पूर्व मंत्री
एनआरएचएम घोटाला में बसपा पर लगाया फंसाने का आरोप
सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जन अधिकार मंच के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाह ने बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा मुझे एनआरएचएम घोटाला और दो सीएमओ की हत्या के मामले में फंसाकर मेरी राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची। चार साल जेल में रहने के बाद भी मैं टूटा नहीं हूं। दलितों और पिछड़ों के लिए अब पहले से ज्यादा काम करने की बात कुशवाह ने कही।
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाह मिशन कंपाउंड में जन अधिकार मंच की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कुशवाह ने कहा एनआरएचएम घोटाला के बाद दो सीएमओ की हत्या हुई। वह इसकी जांच कर हत्यारों को सजा दिलाला चाहते थे। खुद को फंसता देखकर बसपा नेताओं ने उनको घोटाले में फंसा दिया। कुशवाह ने कहा कि वह बसपा में रहते हुए दलितों और पिछड़ों के लिए जो नहीं कर सके वह लोक अधिकार मंच के जरिए पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधान सभा के बाद लोकसभा चुनाव में जिस तरह से बसपा को सिकस्त मिली आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बसपा का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
सभा में राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही समेत सविता, आईपी कुशवाह, राजेंद्र बघेल, महेंद्र कुशवाह, योगेंद्र शाक्य, बालजीत वर्मा, धनंजय सिंह, ज्ञान चंद्र शाक्य, प्रदीप मौर्य आदि रहे। अध्यक्षता ज्ञान चंद्र शाक्य और संचालन सत्यपाल सिंह शाक्य ने किया।
विज्ञापन