फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSC Seniors beat BA Junior team by 15 runs

Budaun News: बीएससी सीनियर्स ने बीए जूनियर टीम को 15 रन से हराया

Fri, 03 Mar 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
BSC Seniors beat BA Junior team by 15 runs
खिलाड़ियों से परिचय करते प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ। संवाद
- एपीएम क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा दिन, गेंदबाजों में रजत चमके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बीएससी सीनियर्स ने बीए जूनियर की टीम को 15 रन से हरा दिया। बीएससी सीनियर्स ने फाइनल में खेलने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। विजेता टीम के रजत को पांच विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
एपीएम क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ और उप प्राचार्य शिशुपाल सिंह ने बीएससी सीनियर्स और बीए जूनियर्स टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चीफ प्रॉक्टर त्रिवेंद्र सिंह ने टॉस कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएससी सीनियर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 104 रन बनाए। बल्लेबाजों में प्रियांशु ने सर्वाधिक 37 रन जुटाए।
विज्ञापन

जवाब में बीए जूनियर्स की टीम 11वें ओवर में 89 रन पर आउट हो गई। उसे 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम के रजत ने गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते पांच विकेट प्राप्त किए। रजत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीएड और बीए सीनियर्स के बीच होगा। मैच के दौरान छात्र और छात्राओं ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया। शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed